जानें- क्या कहता है आपका (सोमवार 28 मई 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन
आज सोमवार है। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफल:;
आज सोमवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः
मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज आपको अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। किसी प्रतियोगी परिक्षा ,व साक्षात्कार आदि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेगें।
वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज अपनी भावनाओं को वश में रखें। जीवन साथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। कुछ पुराने मित्रों से सम्पर्क हो सकते हैं।
मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं। मिथुन राशि के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। खर्चों में वृद्धि होगी।
सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं। सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक एवं शोध आदि कार्यों के लिए विदेश में प्रवास हो सकता है। रहन-सहन कष्टदायी हो सकता है।
कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि कन्या राशि के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। वाणी में सौम्यता रहेगी। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन सम्भव है।
और राशि अगले पेज पर देखें।