जानें- क्या कहता है आपका (शनिवार 03 मार्च 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज शनिवार है। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः;

Update: 2018-03-03 05:34 GMT

आज शनिवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः

 मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज माता को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। रहन-सहन में असहज रहेंगे। वस्‍त्रों आदि पर खर्च बढ़ सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

 वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। कुटुम्‍ब-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं।

 मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं। मिथुन राशि के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज माता का साधिन्‍य एवं सहयोग मिलेगा। नौकरी में स्‍थान परिवर्तन की संभावना बन रही है। धर्मकर्म में रुचि बढ़ेगी।

 कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। माता के परिवार की किसी महिला से धन प्राप्‍ति के योग बन रहे हैं।

 सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं। सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज वाणी में सौम्‍यता रहेगी। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

 कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि कन्या राशि के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन आत्‍मविश्वास में कमी रहेगी। पिता को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी।

और राशि अगले पेज पर देखें।

आगे पढ़े

Similar News