आज शनिवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः
मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में सुख-शांति रहेगी।
वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे। घरेलू समस्या परेशान करेंगी। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं। मिथुन राशि के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज आत्मविश्वास में कमी आएगी। संतान सुख में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आय के साथ विकसित हो सकते हैं।
कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।
सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं। सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज मानसिक शांति रहेगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि कन्या राशि के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज किसी मित्र का आगमन हो सकता हे। अचनाक आय वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं। नौकरी में अफसरों से मतभेद रहेंगे।
तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को तुला राशि का आराध्य माना जाता है। आज मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।
वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। आज किसी मित्र के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। माता-पिता से आर्थिक सहयोग भी मिल सकता है।
धनु राशि- धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है। धनु राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज मन अशांत रहेगा। जीवनसाथी से मतभेद बढ़ सकते हैं। पिता को स्वास्थ्य विकार रहेंगे। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।
मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही है। किसी दूसरे स्थान पर भी जाना पड़ सकता है।
कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज किसी मित्र के सहयोग से नौकरी में अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है।
मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं। मीन राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज संतान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। सामाजिक कार्यों में मान-सम्मान मिल सकता है। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आएंगे।