जानें- क्या कहता है आपका (शनिवार 27 जनवरी 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आज आपका दिन
आज शनिवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः
मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज वाणी में सौम्यता रहेगी। धैर्यशीलता में वृद्धि होगी। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।
वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज मन में शांति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं।
मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं। मिथुन राशि के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज मन अशांत रहेगा। मानसिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाना हो सकता है।
कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मानसिक शांति रहेगी। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। मीठे खानपान के प्रति रुझान बढ़ेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा।
सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं। सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। स्थान परिवर्तन संभव है।
कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि कन्या राशि के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज भाइयों एवं बहनों का सहयोग मिलेगा। कारोबार का विस्तार हो सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। लाभ के अवसर मिलेगी।
और राशि अगले पेज पर देखें।