आज शनिवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः
मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज वाणी में सौम्यता रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आज संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। आपके आय में वृद्धि होगी।
वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं।
मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं। मिथुन राशि के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। भूमि या सम्पत्ति से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं।
कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मानसिक शांति रहेगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आपको मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा।
सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं। सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। परिश्रम की अधिकता रहेगी। धैर्यशीलता में वृद्धि होगी। किसी पैतृक कारोबार का विस्तार हो सकता है।
कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि कन्या राशि के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज क्रोध के अतिरेक से बचें। संचित धन में वृद्धि होगी। सुस्वादु खानपान में रुचि रहेगी। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।
तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को तुला राशि का आराध्य माना जाता है। आज परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। वाणी का प्रभाव रहेगा। किसी राजनेता से भेंट हो सकती हे।
वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। आज मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। व्यर्थ के विवाद एवं झगड़ों से बचें।
धनु राशि- धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है। धनु राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज अपनी भावनाओं को वश में रखें। जीवनसाथी से नोकझोंक हो सकती है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।
मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज भवन सुख में वृद्धि होगी। सुख-सुविधाओं के विस्तार पर खर्चों में वृद्धि होगी। किसी मित्र के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं।
कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज किसी प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कार आदि कार्यों में सफलता मिलेगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी।
मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं। मीन राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज किसी पैतृक सम्पत्ति से धन की प्राप्ति हो सकती है। मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आय बढ़ोतरी होगी।