जानें- क्या कहता है आपका (रविवार 03 जून 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज रविवार है। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफल:

Update: 2018-06-02 23:30 GMT

आज रविवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः

 मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। संचित धन में कमी आ सकती है। शैक्षिक कार्यों के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। 

 वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज अपनी भावनाओं को वश में रखें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं।

 मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं। मिथुन राशि के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज सन्तान सुख में वृद्धि होगी। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी।

 कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मानसिक शान्ति तो रहेगी परन्तु स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। कुछ पुराने मित्रों से सम्पर्क हो सकता है।

 सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं। सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज लेखनादि बौद्धिक कार्यों से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। कारोबार में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है।

 कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि कन्या राशि के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। परिवार में धार्मिक कार्य होंगें। आय में वृद्धि के साधन विकसित हो सकते हैं।

और राशि अगले पेज पर देखें।

आगे पढ़े

Similar News