आज बृहस्पतिवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः
मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।
वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थिति रहेंगी। लेकिन मन अशांत रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। रहन-सहन में असहज रहेंगे।
मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं। मिथुन राशि के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज मन अशांत रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। कार्यक्षेत्र में कठिनाई आ सकती हैं। परिश्रम की अधिकता रहेगी।
कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मानसिक शांति रहेगी। लेकिन परिवार में अशांति रहेगी। मित्रों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है।
सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं। सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है।
कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि कन्या राशि के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज परिवार की समस्या परेशान कर सकती है। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। आय वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं।
तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को तुला राशि का आराध्य माना जाता है। आज क्रोध के अतिरेक से बचें। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।
वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। आज मन अशांत रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा।
धनु राशि- धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है। धनु राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज अपनी भावनाओं को वश में रखें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। बातचीत में संयत रहें। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज क्रोध की अधिकता रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी।
कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। भाइयों के सहयोग से कारोबार का विस्तार होगा। आय में वृद्धि होगी। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है।
मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं। मीन राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। बातचीत में संयत रहें। नौकरी में इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।