आज बृहस्पतिवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः
मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज क्रोध की त्रीवता में कमी आएगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार को गति मिल सकती है।
वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। आर्थिक मोर्चे पर संघर्ष जारी रहेगा। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी।
मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं। मिथुन राशि के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज मन अशांत रहेगा। क्रोध की त्रीवता हो सकती हे। आत्मसंयत रहें। अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे।
कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। नौकरी में विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं। सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज किसी मित्र का आगमन हो सकता है। परिवार के साथ यात्रा-देशाटन के लिए जा सकते हैं। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी।
कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि कन्या राशि के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज पैतृक कारोबार में भाइयों के सहयोग से गति मिल सकती है। आय में वृद्धि होगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।
तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को तुला राशि का आराध्य माना जाता है। आज आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। आज मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे। नौकरी में इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।
धनु राशि- धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है। धनु राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज अपनी भावनाओं को वश में रखें। जीवनसाथी से नोकझोंक हो सकती हे। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। संगीत में रुचि बढ़ेगी।
मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज खर्चों की अधिकता से परेशान रहेंगे। संतान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। भवन सुख का विस्तार होगा। परिश्रम की अधिकता रहेगी।
कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। भाई-बहनों का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। किसी पैतृक सम्पत्ति का लाभ हो सकता है।
मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं। मीन राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज परिवार में सुख-शांति रहेगी। वाहन सुख में वृद्धि होगी। संतान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी।