जानें- क्या कहता है आपका (बृहस्पतिवार 26 अप्रैल 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन
आज बृहस्पतिवार है। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफल;
आज बृहस्पतिवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः
मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मानसिक तनाव में वृद्धि होगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज मानसिक शान्ति तो रहेगी। परन्तु वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। बातचीत में संयत रहें। सुस्वाद खान-पान में रुचि रहेगी।
मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं। मिथुन राशि के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज मन में अशान्ति रहेगी। आत्मसंयत रहें। धन की स्थिति में सुधार होगा। नौकरी में कोई महत्वपूर्ण पद प्राप्त हो सकता है।
कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। किसी रुके हुए काम में सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में अनुकूल वातावरण रहेगा।
सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं। सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज मानसिक शान्ति रहेगी,परन्तु कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूर्ण होने में समय लग सकता है।
कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि कन्या राशि के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज मन अशान्त रहेगा। मन में भ्रम की स्थिति हो सकती है। कुटुम्ब-परिवार में वैमनस्य बढ़़ सकता है। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।
और राशि अगले पेज पर देखें।