आज बृहस्पतिवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः
मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी, नौकरी में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। बातचीत में संयत रहें, परिवार का सहयोग रहेगा, माता का सानिंध्य मिलेगा।
वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे, आत्म संयत रहें। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है, पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं। मिथुन राशि के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज किसी मित्र के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। रहन-सहन में असहज रहेंगे। संतान की ओर से सुखद समाचार मिलेंगे।
कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मन में शांति व प्रसन्नता के भाव रहेंगे, आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे लेकिन अतिउत्साही होने से बचें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा, माता व परिवार की किसी बुजुर्ग महिला से धन की प्राप्ती के योग बन रहे हैं।
सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं। सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज किसी अज्ञात भय से परेशान रहेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में प्रतिकूल परिस्थितियां हो सकती हैं। परिश्रम की अधिकता रहेगी।
कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि कन्या राशि के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज मानसिक शांति तो रहेगी लेकिन पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। स्थान परिवर्तन भी संभावित है, खर्चों में भी वृद्धि होगी। नौकरी में कार्यभार में वृद्धि संभव है, लेकिन आय में भी वृद्धि होगी।
तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को तुला राशि का आराध्य माना जाता है। आज आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। आय में व्यवधान तथा खर्चों में वृद्धि की स्थिति रहेगी। पिता का सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी लेकिन क्रोध की भी अधिकता रहेगी। आज जीवन साथी से भी वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। माता का सानिंध्य व सहयोग मिलेगा।
धनु राशि- धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है। धनु राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज आत्मविश्वास से तो परिपूर्ण रहेंगे। लेकिन मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। भाइयों के सहयोग से सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं।
मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। जीवनसाथी से मधुर संबंध रहेंगे। सम्पत्ति से आय वृद्धि हो सकती है।
कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज स्वभाव में चिड़ाचिड़ापन रहेगा। आलस्य की अधिकता रहेगी। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आएंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं। मीन राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन मन में असंतोष भी रहेगा। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं, अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। घर परिवार में धार्मिक कार्य होंगे, वस्त्रादि उपहार में प्राप्त हो सकते हैं।