जानें- क्या कहता है आपका (मंगलवार 06 फरवरी 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आज आपका दिन
आज मंगलवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल
मेष- माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। मानसिक शांति रहेगी। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
वृष- धैर्यशीलता में कमी आएगी। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आय में कठिनाइयां आ सकती हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी।
मिथुन - मन अशांत रहेगा। लेकिन नौकरी में अफसरों के सहयोग से तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी।
कर्क - परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती हैं। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। संतान के दायित्य की पूर्ति होगी। मीठे खानपान में रुचि बढ़ेगी।
सिंह- मानसिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। आय में कमी एवं खर्चों में वृद्धि की स्थिति रहेगी। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।
कन्या - वाणी में सौम्यता रहेगी। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। माता-पिता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
तुला - मन में शांति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।
वृश्चिक- मानसिक शांति तो रहेगी। लेकिन स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।
धनु- वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। संतान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।
मकर- मन अशांत रहेगा। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। बातचीत में संयत रहें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आय में वृद्धि होगी।
कुंभ - आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। लेकिन अति उत्साही होने से बचें। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। आय में वृद्धि तो होगी, लेकिन खर्च भी बढ़ेंगे।
मीन - किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। किसी भवन या सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं।