आज मंगलवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः
मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। परिवार के साथ यात्रा-देशाटन पर जा सकते हैं।
वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। किसी सम्पत्ति को लेकर भाइयों से वाद-विवाद की स्थिति आ सकती है।
मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं। मिथुन राशि के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज रोजमर्रा के कार्यों में व्यवधान आएंगे। किसी पैतृक सम्पत्ति का लाभ हो सकता है। संचित धन में कमी आ सकती है।
कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज सम्पत्ति से आय के स्रोत विकसित होंगे। नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं। सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज धैर्यशीलता में कमी रहेगी। खर्चों की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान रहेगा।
कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि कन्या राशि के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज किसी मित्र के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है। आय के साधन बनेंगे। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।
तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को तुला राशि का आराध्य माना जाता है। आज परिवार में सुख-शांति रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी। खर्चों में वृद्धि होगी।
वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। आज मन अशांत रहेगा। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। माता से धन प्राप्ति हो सकती है।
धनु राशि- धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है। धनु राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आएंगे। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं।
मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी।
कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज उच्च शिक्षा एवं शोध कार्यों के लिए विदेश प्रवास के योग बन रहे हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं। मीन राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। नौकरी के लिए साक्षात्कार आदि कार्यों में सफलता मिलेगी।