जानें- क्या कहता है आपका (मंगलवार 29 मई 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज मंगलवार है। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफल:

Update: 2018-05-28 23:30 GMT

आज मंगलवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः

 मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। परन्तु अति उत्साही होने से बचें। बातचीत में संयत रहें। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकता है।

 वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज धैर्यशीलता में कमी रहेगी। जीवनसाथी को स्वास्थ विकार हो सकते हैं। आय में कठिनाइयां आ सकती हैं। मित्रों का सहयोग रहेगा।

 मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं। मिथुन राशि के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज सन्तान सुख में वृद्धि होगी। मानसिक उलझनें भी रहेगीं। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। रहन-सहन कष्टमय रहेगा।

 कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। आज वाहन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। साथ ही नौकरी में यात्रा पर जाना हो सकता है।

 सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं। सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के योग बन रहे हैं। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। साथ ही खर्चों की अधिकता रहेगी।

 कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि कन्या राशि के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे। कारोबार का विस्तार हो सकता है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। लाभ के अवसर मिलेंगें।

और राशि अगले पेज पर देखें।

आगे पढ़े

Similar News