आज बुधवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः
मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज परिवार में सुख-शांति रहेगी, लेकिन मित्रों से मतभेद बढ़ सकते हैं। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं।
वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज कार्यों में व्यवधान आएंगे। आय में कमी एवं खर्चों में वृद्धि की स्थिति रहेगी। संचित धन में कमी आ सकती है।
मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं। मिथुन राशि के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज धैर्यशीलता में कमी रहेगी, लेकिन वाणी में सौम्यता रहेगी। पारिवारिक समस्या परेशान कर सकती हैं। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है।
कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मन में शांति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही हैं।
सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं। सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज आत्मविश्वास से तो परिपूर्ण रहेंगे, लेकिन धैर्यशीलता में कमी भी रहेगी। परिवार के साथ धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।
कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि कन्या राशि के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज मानसिक शांति रहेगी। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। आय में वृद्धि होगी। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। सुस्वादु खानपान में रुचि रहेगी।
तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को तुला राशि का आराध्य माना जाता है। आज दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। किसी भाई-बहन का आगमन हो सकता है।
वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। आज कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। भवन के रखरखाव पर खर्च हो सकते हैं।
धनु राशि- धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है। धनु राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज क्रोध की त्रीवता में कमी आएगी। लेकिन मन अशांत रहेगा। कारोबार विस्तार के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी।
मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कार में सफलता मिलेगी। वस्त्रों के खर्च बढ़ सकते हैं।
कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा।
मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं। मीन राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन आत्मविश्वास में कमी रहेगी। संतान सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं।