जानें- क्या कहता है आपका (बुधवार 04 अप्रैल 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज बुधवार है। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफल:

Update: 2018-04-04 05:57 GMT

आज बुधवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः

 मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज आप आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगें। आज नौकरी में इच्छा विरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।

 वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज क्रोध की तीव्रता में कमी आयेगी। साथ ही माता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। खर्चों की अधिकता बनी रहेगी। आय में अवरोध आएंगें।

 मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं। मिथुन राशि के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। रहन-सहन में असहज रहेंगें। खर्चों की अधिकता रहेगी।

 कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगें। किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं।

 सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं। सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज मन अशान्त रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन तथा कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है।

 कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि कन्या राशि के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज धैर्यशीलता में कमी रहेगी। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है।

और राशि अगले पेज पर देखें।

आगे पढ़े

Similar News