जानें- क्या कहता है आपका (बुधवार 10 जनवरी 2018) का राशिफल

Update: 2018-01-09 23:30 GMT

आज बुधवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः

 मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज किसी मित्र का आगमन हो सकता है। आपको आज धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। साथ ही आय में व्‍यवधान एवं खर्चों में वृद्धि की स्‍थिति रहेगी।

 वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज अध्‍ययन में रुचि बढ़ेगी। साथ ही नौकरी में तरक्‍की के अवसर भी मिल सकते हैं। लेकिन स्‍थान परिवर्तन भी संभव हे। और आज आपकी आय में वृद्धि होगी।

 मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं। मिथुन राशि के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे। आत्‍मविश्वास में कमी आएगी। साथ ही कुटुम्ब में धार्मिक कार्य होंगे। मीठे खानपान में रुचि रहेगी।

 कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। बातचीत में संयत बरतें। आज आपको पारिवारिक समस्‍याएं परेशान कर सकती हैं।

 सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं। सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज कार्यों के प्रति जोश एवं उत्‍साह रहेगा। परिश्रम की अधिकता रहेगी। माता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

 कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि कन्या राशि के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। भवन सुख में वृद्धि होगी। आज स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें।

 तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को तुला राशि का आराध्य माना जाता है। आज माता का सानिध्‍य एवं सहयोग मिलेगा। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। भौतिक सुखों का विस्‍तार होगा। संतान को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं।

 वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। आज कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती हैं। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हें। आय में वृद्धि होगी।

 धनु राशि- धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है। धनु राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।

 मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज आत्‍मविश्वास से तो लबरेज रहेंगे, लेकिन स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। माता को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं।

 कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मन अशांत रहेगा। आत्‍मसंयत रहें। व्‍यर्थ के लड़ाई-झगड़े एवं विवादों से बचें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्‍थान की यात्रा पर जा सकते हैं।

 मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं। मीन राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज माता-पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्‍की के अवसर मिल सकते हैं।

Similar News