Horoscope Today: आज का दैनिक राशिफल

आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के बारे में विस्तार से

Update: 2023-04-04 04:45 GMT

मेष राशि- आज आप भावनाओं से उबरेंगे। गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य थोड़ा नरम गरम बना रहेगा। प्रेम-संतान भी मध्यम रहेगा। व्यापार आपका सही चलता रहेगा। तांबे की वस्तु पास रखें।


वृषभ राशि- आज थोड़ा सा तूतू-मैंमैं के शिकार होंगे। कभी घर में कभी बाहर थोड़ा भावुक बने रहेंगे। थोड़ा सा चिड़चिड़ापन भी बना रहेगा। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार मध्यम गति से चल रहा है। व्यापार फिर भी आपका सही चल रहा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।


मिथुन राशि- आज स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम-संतान की स्थिति भी मध्यम है। व्यापार आपका अच्छा चलेगा। कलहकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। सूर्य को जल देते रहें।


कर्क राशि- आज स्वास्थ्य की स्थिति पहले से बेहतर है। प्रेम-संतान अभी मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से कोई नई स्थिति या शुभ स्थिति बनेगी। लाल वस्तु पास रखें।


सिंह राशि- आज स्वास्थ्य की स्थिति सुधार में है। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप शुभ हैं और आगे बढ़ रहे हैं। पीली वस्तु पास रखें।


कन्या राशि- आज सायंकाल तक आप शुभता के प्रतीक बन जाएंगे। जिस चीज की जरूरत होगी, उसकी उपलब्धता होगी। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा है। फिर भी स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दें। स्किन या नसों से संबंधित परेशानी हो सकती है। हरी वस्तु पास रखें।


तुला राशि- आज शाम से पहले महत्वपूर्ण मामले निपटा लें खासतौर पर आर्थिक मामले। बाकी स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम-संतान की स्थिति भी अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।


वृश्चिक राशि- आज व्यापारिक लाभ होगा। आय में आशातीत बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार व आर्थिक स्थिति सुदृढ़ रहेगी। हरी वस्तु का दान करें।


धनु राशि- आज व्यापार सफलता की ओर जाएगा। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति भी अच्छी रहेगी। कुल मिलाकर एक शुभ समय कहा जाएगा। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।


मकर राशि- आज मकर राशि वालों की स्थिति शाम के बाद सुधार की ओर जाएगी। यात्रा में लाभ होगा। धार्मिक बने रहेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान व व्यापार अच्छा दिख रहा है। हरी वस्तु पास रखें।


कुंभ राशि- आज महत्वपूर्ण कार्यों को शाम से पहले निपटा लें। क्योंकि इसके बाद परिस्थितियां थोड़ी प्रतिकूल हो जाएंगी। स्वास्थ्य में ध्यान देना पड़ेगा। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार लगभग ठीक चलेगा। गणेश जी को प्रणाम करें। हरी वस्तु पास रखें।


मीन राशि- आज सुखद समय होगा। प्रेम-संतान की स्थिति में सुधार हो जाएगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से आपका समय सही है। गणेश जी को प्रणाम करते रहें। 

Tags:    

Similar News