Horoscope Today: आज का दैनिक राशिफल

आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के बारे में विस्तार से

Update: 2023-04-06 04:15 GMT

मेष राशि- आज शत्रु पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। ननिहाल पक्ष से कुछ अच्छे समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम-संतान भी मध्यम है। व्यापार आपका सही चलता रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।


वृषभ राशि- आज विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। लिखने-पढ़ने के लिए अच्छा समय रहेगा। लेकिन भावुकता में लिया गया निर्णय नुकसानदेह होगा। ऐसे में महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक कर रखें। प्रेम-संतान मध्यम। व्यापार लगभग ठीक है। हरी वस्तु पास रखें।


मिथुन राशि-आज भूमि-भवन की खरीदारी संभव है। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि संभव है लेकिन गृहकलह के संकेत भी हैं। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम-संतान मध्यम। व्यापार ठीक रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।


कर्क राशि- आज व्यापारिक लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम-संतान में थोड़ी दूरी रहेगी। थोड़ा बचकर पार करें समय, बहुत जल्दबाजी में न करें। लाल वस्तु पास रखें।


सिंह राशि-आज वित्तीय नुकसान संभव है इसलिए बचकर ही कहीं लेनदेन करें। जुबान अनियंत्रित न होने दें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान मध्यम। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। हरी वस्तु का दान करें।


कन्या राशि-आज ओजस्वी-तेजस्वी बने रहेंगे। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार भी अच्छा रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।


तुला राशि-आज मानसिक अस्थिरता भी बनी रहेगी। आंखों में या सिर में चोट-चपेट लग सकती है। प्रेम-संतान की स्थिति भी अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।


वृश्चिक राशि-आज आय में आशातीत बढ़ोतरी होगी। किसी अच्छे समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु का दान करें।


धनु राशि- आज भाग्य साथ देगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान की स्थिति भी काफी अच्छी है। व्यापार भी बहुत अच्छा है। हरी वस्तु का दान करें।


मकर राशि- आज भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। यात्रा में लाभ होगा। धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेंगे। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान मध्यम है। व्यापार लगभग ठीक है। काली जी को प्रणाम करते रहें।


कुंभ राशि- आज एक और दिन संकट से भरा। विपरीत परिस्थितियां। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार लगभग ठीक है। हरी वस्तु पास रखें। हनुमान जी को प्रणाम करते रहें।


मीन राशि- आज जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। चली आ रही परेशानी दूर होगी। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। बच्चों की सेहत में सुधार होगा। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

Tags:    

Similar News