मेष से लेकर मीन राशि का कैसा बीतेगा आज का दिन

How will be today's day for Aries to Pisces;

Update: 2023-11-18 04:25 GMT

14 नवंबर को मेष राशि वालों के लिये सफल रहेगा दिन

राशिफल:-

मेष राशि:- आज संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की संभावना बन रही है। परिश्रम की अधिकता रहेगी।

वृष राशि:- आज नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में प्रतिकूल परिस्‍थितियां रहेंगी। आत्मसंयत रहें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा।

मिथुन राशि:- आज धैर्यशीलता में कमी आएगी। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। वाहन सुख का विस्तार होगा।

कर्क राशि:- आज मानसिक शांति रहेगी। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। सुस्वादु खानपान में रुचि रहेगी। वाहन सुख में वृद्धि होगी।

सिंह राशि:- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं। सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मीठे खानपान के प्रति रुझान बढ़ेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

कन्या राशि:- आज कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक संगीत के कार्यक्रम होंगे। नौकरी में परिवर्तन के साथ तरक्की के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी।

तुला राशि:- आज परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। भवन के रखरखाव एवं सौंदर्यीकरण के कार्य होंगे। परिश्रम की अधिकता रहेगी। रहन-सहन कष्‍टदायी रहेगा।

वृश्चिक राशि:- आज राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। दिनचर्या अव्‍यवस्‍थित रहेगी। स्वास्‍थ्य के प्रति सचेत रहें।

धनु राशि:- आज वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। मानसिक शांति रहेगी। लेकिन जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। कारोबार में भाइयों का सहयोग मिलेगा।

मकर राशि:- आज कारोबार का विस्तार होगा। परिश्रम की अधिकता रहेगी। संचित धन में कमी आ सकती है। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से आर्थिक सहयोग मिल सकता है।

कुम्भ राशि:- आज शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आएंगे। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आय में व्‍यवधान आ सकते हैं।

मीन राशि:- आज परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है।

किसी भी प्रकार की समस्या समाधान के लिए आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया जी से सीधे संपर्क करें सम्पर्क सूत्र:- 7879372913

Tags:    

Similar News