Meen Rashi : जातक के लिए जानिए आज का राशिफल

29 December 2022 Aaj Ka meen Rashifal । Aaj Ka meen Love Rashifal । Aaj Ka meen Rashifal। ok google aaj ka Pisces rashifal 29 December 2021;

Update: 2021-12-29 06:11 GMT

Meen Rashi 29 December 2022: मीन राशि वर्ष 2022 आप सभी के लिए कैसा रहेगा और आपकी राशि के अनुसार ग्रहों नक्षत्र इत्यादि का क्या प्रभाव पड़ रहा है, 2022 में, आप सभी जानना चाहते होंगे। इन सभी बातों को ध्यान में रखकर हमने आपके लिए वर्ष 2022 का सटीक राशिफल आपकी राशि के अनुसार बनाया हैं।

आज हम आपकी राशि और उस पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों के प्रभाव ध्यान में रखते हुए वर्ष 2022 का वार्षिक राशिफल आपको बताएँगे। आइए जानते हैं आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया ज्योतिष विशेषज्ञ के द्वारा 

मीन राशि का 2022 का पूर्ण राशिफल:-

मीन राशि:- वर्ष की शुरुआत में सोशल मीडिया पर किसी के प्रति आकर्षण आ सकता हैं जो धीरे-धीरे प्रेम में बदल सकता है। आप अनजाने में उनके साथ कुछ गहन बातो को साँझा कर सकते है जो कि आपको करनी नही चाहिए। परिवार में आपके रिश्ते को लेकर बात तो चलेगी लेकिन आपके दखल के बाद वह बंद हो जाएगी।

करियर राशिफल:- करियर राशिफल 2022 की पहली छमाही में आपको अपनी भावनाओं को नियंत्रित करना मुश्किल हो सकता है। और अपने कार्यस्थल पर जूनियर होना एक बोझ जैसा लग सकता है। आप में से कुछ लोगों को अपनी वर्तमान नौकरी छोड़ने का मन भी कर सकता है। लेकिन मीन राशि के लोगो जब आप इसके बारे में सोचते हैं, तो यह पूरी तरह से बेतुका और बेकार होगा। वहीं हर कदम दो बार सोचने के बाद उठाएं क्योंकि यह सिर्फ ग्रहों की गति होगी। जो आपकी राशि के साथ थोड़ी मुश्किल लाएगी।


यदि आप लंबे समय से अपनी नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं, तो 2022 की दूसरी तिमाही से बेहतर कोई समय नहीं होगा। मीन राशिफल 2022 के में आगे बढ़ते हुए यह मीन राशि के जातकों के लिए अवसरों और पदोन्नति से भरा होगा। वहीं तीसरी तिमाही में इस बात की बहुत अधिक संभावनाएं हैं कि आप में से अधिकांश को उनके वेतन में वृद्धि या उनकी वर्तमान स्थिति से पदोन्नति मिल जाएगी। मीन राशि वार्षिक राशिफल 2022 के अनुसार आप अपने संगठनों में नई पहचान और बेहतर अवसरों और जिम्मेदारियों की तलाश करेंगे।

अंतिम तिमाही में व्यापारी और नौकरी चाहने वाले नई योजनाओं और विचारों के साथ अपनी पसंदीदा कंपनी नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। वहीं आप आश्चर्यजनक रूप से सफलता प्राप्त करेंगे। मीन राशि के लोग समय का सदुपयोग करते हैं। और व्यापारी मित्रों के साथ अच्छा संबंध स्थापित करना चाहिए। नौकरी चाहने वाले खुद पर संदेह ना करे और हर इंटरव्यू में अपना बेहतर प्रदर्शन दें।

आर्थिक राशिफल:- आर्थिक राशिफल 2022 के अनुसार, यह वर्ष आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से शुभ साबित हो सकता है। अप्रैल माह के अंत से जुलाई माह तक आपके बारहवें भाव में शनि की स्थिति आपके ख़र्चों में वृद्धि कर सकती है, फिर जुलाई के बाद से आपके ग्यारहवें भाव में शनि का गोचर आय का निरंतर प्रवाह प्रदान कर सकता है और आप अपने किसी लंबे समय से चले आ रहे ऋण से छुटकारा पा सकते हैं। आपकी आमदनी में रुकावट आ सकती है लेकिन आपको बड़े भाइयों या दोस्तों से लाभ मिल सकता है। किसी योजना पर निवेश के लिए यह अवधि विशेष रूप से शुभ साबित हो सकती है। यदि आपने इस समय कोई निवेश किया हुआ है तो उसमें आप मनचाही बचत करने में सफल हो सकते हैं। इसके बाद बृहस्पति ग्रह की स्थिति आपके पहले भाव में होने के कारण अप्रैल से सितंबर माह तक के बीच का समय आपके लिए अनुकूल नहीं रह सकता है। परिणामस्वरूप अप्रैल से सितंबर माह के बीच आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है, जो कि आपके लिए मानसिक तनाव का कारण बन सकता है। बृहस्पति ग्रह की पहले भाव में स्थिति इस वर्ष के कुछ महीनों में आपकी आय के अनुसार आपके ख़र्चों को नियंत्रित कर सकती है, जिसका असर आपको अपनी आर्थिक स्थिति में देखने को मिल सकता है। आप बचत करने में भी सक्षम हो सकते हैं। इस वर्ष की शुरुआत आपके लिए शानदार रहने की संभावना है लेकिन शनि और बृहस्पति ग्रह के प्रभाव के कारण धन का निरंतर प्रवाह हो सकता है। अप्रैल माह के बाद आपको कुछ ऐसे ख़र्चों का सामना करना पड़ सकता है, जिसकी पहले से कोई योजना नहीं होगी। साथ ही, आपको किसी पारिवारिक समारोह पर भी कुछ धन ख़र्च करना पड़ सकता है। सितंबर माह के बाद आपको रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है और आप कुछ अप्रत्याशित लाभ भी प्राप्त कर सकते हैं।

उपाय:- गुरु वैदिक मंत्र का जप कराय, गुरुवार के दिन ना किसी से पैसे ले ना किसी को दे, 2022 में केवल, गुरु मंत्र का जाप करे,

किसी भी प्रकार की समस्या समाधान के लिए आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया (ज्योतिष विशेषज्ञ) जी से सीधे संपर्क करें = 9131366453

Tags:    

Similar News