Today's Economic Horoscope: आज का आर्थिक राशिफल: 9 अगस्त 2021

Update: 2021-08-09 03:52 GMT

मेष: मेष राशि के जातकों में गहरे रहस्य को जानने की प्रबल इच्छा रहेगी। गुप्तचर विभाग, वैज्ञानिक, खोजी प्रवृत्ति के लोगों के लिए दिन बहुत अनुकूल रहेगा। धन समृद्धि बढ़ाने वाला दिन है। एकाग्रचित्त होकर अपने कार्यों को पूरा कर पाएंगे।

वृषभ: वृष राशि के जातक तकनीकी कार्यों में महारत हासिल करेंगे। व्यापारी वर्ग को अपने ग्राहकों के प्रति सतर्क रहना चाहिए। आपका आक्रामक रुख आपकी छवि खराब कर सकता है। महंगी इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं पर धन खर्च हो सकता है। कमाई अच्छी होगी।

 मिथुन: मिथुन राशि के जातक व्यवस्थित दिनचर्या का पालन करेंगे। अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए समय की पाबंदी का ध्यान रखेंगे। आर्थिक रूप से समय अच्छा है। आपकी मेहनत के बहुत अच्छे परिणाम आपको मिलने वाले हैं।

कर्क: कर्क राशि के जातकों का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। कामकाज बहुत मेहनत के बाद भी संतुष्टि नहीं मिलेगी। कुछ कमी महसूस होगी। बातचीत में तल्खी ना आने दे। सोच समझकर शब्दों का प्रयोग करें। बैंक से जुड़े हुए कामों को पूरा करने के लिए दिन अच्छा है।

सिंह: सिंह राशि के जातकों को आज लक्ष्य प्राप्ति में बहुत मेहनत करनी पड़ सकती है। आपकी लगन आपको तरक्की के मार्ग प्रशस्त करेगी, परंतु घर परिवार व काम के बीच में संतुलन बनाने का जरूर प्रयास करें। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। फिजूल खर्चों से निजात मिलेगी।

कन्या: कन्या राशि के जातकों के कामकाज में रुकावट आ सकती है। कोई अच्छा अवसर जिसे मिलने की पूरी संभावना बन रही है, अचानक हाथ से निकल सकता है। असफलता के कारण पर मंथन बहुत जरूरी रहेगा। ताकि इस तरह की गलतियां दोबारा ना हों, आर्थिक लाभ के लिए दिन अच्छा है।

तुला: तुला राशि के जातकों के लिए बेहतरीन दिन है। कामकाज से पूर्ण संतुष्टि मिलेगी। मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। विभिन्न स्रोतों से धन लाभ की संभावना बनी हुई है। सामाजिक संबंध भी मजबूत बनेंगे। सभी के सहयोग से काम आसानी से पूरे होंगे। मन प्रसन्न रहेगा।

वृश्चिक: वृश्चिक राशि के जातकों का मन कामकाज में खूब रमेगा। जोश में अपनी चलाने की वजह से वाद-विवाद हो सकता है, अतः अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं। मानसिक दबाव या सर दर्द संबंधित मुश्किलें सामने आ सकती हैं। कमाई अच्छी होने की संभावना बनी हुई हैं।

धनु: धनु राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। अनजान व्यक्ति आपकी मुश्किल का कारण बन सकता है। लोगों की मदद करने के चक्कर में बहुत सा धन व्यर्थ खर्च हो सकता है। भावनाओं में बहकर निर्णय करने से बेहतर है। आप सोच समझकर आगे बढ़े।

मकर: मकर राशि के जातकों को सतर्कता बरतना बहुत जरूरी है। लोग आपके खिलाफ साजिश रचने का प्रयास कर सकते हैं। जोखिम पूर्ण कार्यों में हाथ ना डालें। मानहानि की संभावना बन जाती है। अनैतिक कार्य करने से बचें।

कुंभ: कुंभ राशि के जातक नया व्यापार शुरुआत करने के बारे में सोच सकते हैं। नए एग्रीमेंट पर साइन होने की संभावना भी बन रही है। कानूनी प्रक्रिया से जुड़े हुए काम आसानी से आपके फेवर में पूरे हो जाएंगे। आर्थिक लाभ भी अच्छा होगा।

मीन: मीन राशि के जातकों को छोटी-छोटी बातों में विवाद से बचना चाहिए। कंपटीशन की प्रवृत्ति रहेगी। बहुत ज्यादा टाइट शेड्यूल रह सकता है। आर्थिक लाभ के लिए दिन अच्छा है। दबाव बनाकर उधार पैसा निकलवा पाएंगे।


Tags:    

Similar News