Today's Horoscope:शनिवार 18 फरवरी 2023 का राशिफल

Update: 2023-02-18 03:13 GMT

राशिफल:-

मेष राशि:- कारोबार में वृद्धि होगी, मान-सम्मान मिलेगा। रुका पैसा मिलेगा, सरकारी काम बनेंगे.किसी से ना उलझें। गाड़ी संभालकर चलायें।

वृष राशि:- विदेश से शुभ समाचार मिलेगा, दोस्तों के साथ दिन बिताएंगे। सेहत अच्छी रहेगी लेकिन काम पूरा करने में आलस करेंगे। गाड़ी संभलकर चलाएं।

मिथुन राशि:- सहकर्मियों के साथ तनाव दूर होगा और उनसे लाभ भी होगा। कार्य में सफलता मिलेगी लेकिन आज ज्यादा भावुक रहेंगे। कोई भी फैसला जल्दबाजी में ना करें।

कर्क राशि:- आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में लाभ होगा। शादी की बात पक्की हो सकती है, घूमने जाएंगे। पत्नी से झगड़ा हो सकता है। इसलिए बात सोच समझकर करें।\

सिंह राशि:- धन लाभ होगा लेकिन बीमारी पर खर्च बढ़ सकता है। कारोबारियों को उनका रुका पैसा मिलेगा। जल्दबाजी में कोई काम ना करें।

कन्या राशि:- क्रिएटिव तरीके से काम पूरे करेंगे, आत्मविश्वास बढ़ेगा। दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं, सेहत अच्छी रहेगी। परिवार से मनमुटाव हो सकता है।

तुला राशि:- निर्धारित कार्य समय पर पूरा करेंगे, सहकर्मी सहयोग करेंगे। मायके से शुभ समाचार मिल सकता है। कही यात्रा पर जा सकते है।

वृश्चिक राशि:- फिजूलखर्च से बचें और निर्धारित काम समय पर पूरा करें। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा नहीं है लेकिन सेहत अच्छी रहेगी।परिवार का सहयोग मिलेगा।

धनु राशि:- धनलाभ होगा और परिवार में सुख-शांति रहेगी। सोच-समझकर काम करेंगे तो नुकसान से बचेंगे। वाणी पर संयम रखें। शुभ समाचार मिल सकता है।

मकर राशि:- माता-पिता की कोई भी बात आप ना टालें। कानूनी मामलों से दूर रहें, तनाव से दूर रहें। दुर्घटना का योग है, वाहन सावधानी से चलाएं।किसी करीबी से मनमुटाव हो सकता है।

कुम्भ राशि:- परिवार में कलह हो सकता है, तनाव बढ़ेगा। खर्च बढ़ेगा, सेहत बिगड़ सकती है। जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें। वाणी पर संयम रखें।

मीन राशि:- कोई नया काम शुरु ना करें, यात्रा टाल दें। वाद-विवाद स दूर रहें, मानहानि का योग है। आज दिन आपके लिए तनाव भरा होगा।

किसी भी प्रकार की समस्या समाधान के लिए आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया (ज्योतिष विशेषज्ञ) जी से सीधे संपर्क करें = 9131366453

Tags:    

Similar News