आज का राशिफल :- वुधवार 6 जनवरी 2021 का राशिफल

Update: 2021-01-06 02:58 GMT

पं, वेदप्रकाश पटैरिया शास्त्री जी (ज्योतिष विशेषज्ञ)

मेष राशिः   आज मेष राशि वाले जातको को अपने उग्र स्वभाव पर संयम रखने का सलाह देते हैं। गृहस्थजीवन में वातावरण आनंदपूर्ण रहेगा। अधिकार वर्ग आपसे प्रसन्न रहेंगे। पदोन्नति के योग बन रहे हैं। योजनानुसार आर्थिक लाभ होगा। आज आपको मानसिक रूप से थकान का अनुभव हो सकता है व अधिक परिश्रम करने के बावजूद फल की प्राप्ति कम होगी।

वृष राशिः आज आप अस्वस्थ हो सकते हैं। आज कोई नया कार्यप्रारंभ न करें। वाणी और भाषा पर संयम रखें। खान-पान में लापरवाही न करें। आज आपके स्वभाव में भावुकता हो सकती है। अचानक कोई शुभ समाचार मिलेगा। घर में खुशहाली का माहौल होगा। नौकरी में आपको साथियों का सहयोग मिलेग।

मिथुन राशिः आज खुद को आमोद-प्रमोद में भुला दिजिए। मनोरंजन में खो जाइये। अच्छे खान-पान और अच्छे वस्त्र उपलब्ध होंगे। आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। पूरे दिन अति-संवेदनशीलता से घिरे रहेंगे, जिसकी नजह से आपकी भावना को जोट पहुंच सकती है। मां की बीमारी को लेकर चिंतित हो सकते हैं।

कर्क राशिः आज आप नकारात्मक व्यवहार कर सकते हैं। शारीरिक और मानसिक रुप से अस्वस्थता का अनुभव होगा। व्यवसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा। ससुराल एवं मायके से अच्छे समाचार मिल सकते हैं। पारिवारिक वातावरण अनुकूल रहेगा। मानसिक रूप से प्रसन्न और स्फूर्ति का अनुभव करेंगे। व्यवसाय से लाभ होने का योग बन रहा है।

सिंह राशिः  आज पूरे दिन आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। किसी भी कार्य को करने के लिए आप तुरंत निर्णय ले सकते हैं। पिता तथा बडों का आशिर्वाद व उनकी ओर से लाभ मिलेगा। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। हालांकि, वाणी और व्यवहार में उग्रता रहेगी। आज आपको अधिक क्रोध आ सकता है।

कन्या राशिः आज आप में शारीरिक स्फूर्ति और चेतनाशक्ति का अभाव रहेगा। सामाजिक रूप से अपमान न हो इसका ध्यान रखें। आज के दिन आपके लिए अच्छे संयोग बन रहे हैं। आज आपके मन में प्यार एवं भावना का भाव रहेगा। दोस्तों एवं सम्बंधी से भेंट या सौगात मिल सकता हैं।

तुला राशिः आज का दिन आपके लिए शुभ फल देने वाला होगा। आज आपको एक साथ कई लाभ होने के योग बन रहे हैं। शारीरिक रूप से अस्वस्थता का अनुभव हो सकता है। स्थाई संपत्ति से सम्बंधित पत्रों के विषय में सावधानी बरतें। माता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

वृश्चिक राशि:  आज का दिन आपके लिए पैसों के लिहाज से बहुत अच्छा बितेगा। व्यापार में वृद्धि होगी और ब्याज, कमिशन से पैसे मिलने कि संभावना है। निर्धारित कार्य संपन्न न होने से निराश हो सकते हैं। किसी भी महत्वपूर्ण कार्य अथवा उसके विषय में निर्णय न ले। पारिवारिक वातावरण में क्लेश बढ़ेगा।

धनु राशिः आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायी है। शारीरिक और मानसिक रूप से आप उत्साही तथा प्रफुल्लित होंगे। आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा और नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। आपको आज उच्च अधिकारियों से सहयोग मिलेगा।

मकर राशि:  आज ऑफिस एवं व्यवसाय क्षेत्र में परिस्थितियां अनुकूल रहेगी। किसी आवश्यक कार्य के लिए बाहर जाने का अवसर मिल सकता है। मन में व्यग्रता रहेगी इसलिए आध्यात्मिकता का आश्रय ले। मध्याह्न के बाद स्फूर्ति और उल्लास का अनुभव होगा। पारिवारिक वातावरण आनंदप्रद और शांत रहेगा।

कुंभ राशिः आज का दिन लाभप्रद है। सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय रहेंगे और मान- सम्मान में वृद्धि होगी। मध्याह्न के बाद घर का वातावरण तनावपूर्ण रह सकता है। आज आप दृढ मनोबल और आत्मविश्वास का अनुभव करेंगे। प्रणय प्रसंग आपके दिन को और अच्छा बनाएंगे।

मीन राशिः आज व्यापार से सम्बंधित प्रवास का योग बन रहा है। पिता और बड़ों से आशीर्वाद व लाभ मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। कोर्ट-कचहरी के मामले में सावधानी बरते। मित्रों का सहयोग मिलेगा और आज आपका मन भावनाओं से व्यथित रहेगा। लेकिन किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य न करें।

किसी भी प्रकार की समस्या समाधान के लिए पं. वेदप्रकाश पटैरिया शास्त्री जी (ज्योतिष विशेषज्ञ) जी से सीधे संपर्क करें = 9131735636

Tags:    

Similar News