आज आपका दिन कैसा गुजरेगा और आपके राशि के अनुसार आज आपके गृह और नक्षत्र कैसे आपके लिए कार्य करेंगे यह जानिये अपनी राशि के हिसाब से ...
मेष :- आज के कार्य को कल पर न छोड़ें, आलस्य का त्याग करें अन्यथा महत्वपूर्ण अवसर हाथ से निकल सकता है। बंदरों को गुड़ और चने खिलाए।
वृष :-कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव संभव। कार्य विलंब से पूर्ण होंगे। आज के दिन अचानक धन संबंधी लाभ हो सकता है। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। अंदर नई ऊर्जा का संचार होगा।
मिथुन :- घर की साज-सज्जा की तरफ ध्यान देंगे। सुख-सुविधा का लाभ प्राप्त होगा। फालतू जिम्मेदारियां हटेगी। मित्र आपकी प्रशंसा करेंगे। आपके द्वारा किसी को धन लाभ हो सकता है।
कर्क :-अंतर्ज्ञान पर भरोसा रखें। प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की जरूरत। सहकर्मियों के साथ कुछ व्यय। आप अपनी भावनाएं एवं विचार व्यक्त करेंगे।
सिंह :- जीवनसाथी से मधुरता। ज्ञानवर्धक विषयों में रुचि। समाजिक गतिविधियों में भाग लेने का मन रहेगा। ईश्वर में आस्था बढ़ेगी। गलत खान-पान से सीने में जलन रहेगी।
कन्या :-कार्यों में बाधा संभव। आडंबरप्रिय लोगों से बचें। नए लोगों से मुलाकात होगी। जिससे आपकी पहचान में वृद्धि होगी। गाय को गुड़ और चने की दाल खिलाएं।
तुला :-परिवार में आपका महत्व बढ़ेगा। मान-सम्मान में वृद्धि। बेहतर अवसरों की ओर बढ़ेगे। यात्रा के योग बन सकते हैं। पेट में कुछ खराबी रह सकती है।
वृश्चिक :-आत्मविश्वास में वृद्धि। मेहनत का लाभ प्राप्त। कार्यस्थल पर प्रशंसा के पात्र बनेंगे। किसी के लिए आप मददगार साबित हो सकते हैं।
धनु:-महत्वपूर्ण कार्यों को पूर्ण करने हेतु प्रयास की अधिकता। लोगों का विश्वास जीत सकेंगे। कानूनी कार्यों में जल्दबाजी न करें। हनुमान जी के मंदिर नारियल और फूल अर्पित करें।
मकर :- कहीं से अचानक शुभ समाचार मिलेगा। घर की साज-सज्जा पर विशेष ध्यान देंगे। अत्यधिक व्यस्त रहने के कारण थकान महसूस करेंगे। शत्रु पक्ष कमजोर रहेगा।
कुंभ :-परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन अनावश्यक बातों को लेकर मन में चिंता रह सकती है। हनुमान जी के मंदिर में लड्डू अर्पित करें।
मीन :- संतान को लेकर चिंतित रहेंगे। गलतफहमी के कारण सहयोगी के साथ मतभेद हो सकते हैं। वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन लेकर ही कार्य आरंभ करें। अपने खान-पान में शुद्धता रखें।