Weekly Horoscope: साप्ताहिक राशिफल, इस सप्ताह इन राशियों के लोग भूलकर भी न करें ये काम

Update: 2022-10-31 06:11 GMT

Weekly Horoscope From Sunday 10 April 2022, Weekly Horoscope till Saturday 16 April 2022

मेष राशि:- यह सप्ताह पेशेवर तौर पर कोई भी जिम्मेदारी लेने से पहले अच्छी तरह सोच लें, क्योंकि संभव है कि आप जैसा सोच रहे हैं स्थिति वैसी न हो। परिवार के किसी सदस्य पर नजर बनाए रखने की जरूरत है।

वृष राशि:- इस सप्ताह कार्यस्थल पर आपका काम वरिष्ठ की नजर में आ रहा है जिसका फायदा मिल सकता है। कुछ छात्रों को स्कॉलरशिप मिल सकती है। किसी अनजाने स्रोत से पैसे की आमदनी हो सकती है।

मिथुन राशि:- यह सप्ताह आपकी मेहनत और अलग दृष्टिकोण की वजह से कार्यस्थल पर आपका रुतबा बढ़ेगा। शैक्षणिक मोर्चे पर लगातार प्रयास की वजह से कुछ खास व्यक्तियों का मार्गदर्शन आपको मिल सकता है।

कर्क राशि:- इस सप्ताह घर का नौजवान उम्मीद से कम साबित हो सकता है, लेकिन डांटने के बदले उसकी मदद करें। शाम को प्रेमी के साथ बाहर जाने की योजना की वजह से कुछ दिक्कतें आ सकती हैं, लेकिन आप इससे बचने के लिए कोई रोमांचक हल निकाल सकते हैं।

सिंह राशि:- इस सप्ताह तरक्की पाने के लिए आप बड़ी जिम्मेदारी निभाएंगे। स्टॉक का काम करने वालों के लिए विशेष आमदनी का दिन साबित हो सकता है। शारीरिक तौर पर पुरानी अवस्था में आने के लिए आप एक बार फिर जी-तोड़ मेहनत करेंगे।

कन्या राशि:- इस सप्ताह नकारात्मक और गुस्से वाला विचार आपको मानसिक रूप से परेशान कर सकता है। आप सकारात्मक बने रहने की कोशिश करें। रोमांटिक मोर्चे पर आप किसी के साथ मन की बात साझा कर सकते हैं।

तुला राशि:- यह सप्ताह पदोन्नति का मौका मिलने की भरपूर संभावना है। व्यवसाय करने वालों के लिए भी समय अच्छा साबित हो सकता है। शैक्षणिक मोर्चे पर अच्छी तैयारी के साथ ही किस्मत भी आपके साथ रहेगी।

वृश्चिक राशि:- यह सप्ताह व्यापार करने वालों के लिए समय अनुकूल रहेगा और कोई बड़ा आकर्षक सौदा हो सकता है। शैक्षणिक स्तर पर आपकी तैयारी कई सारे रोजगार के रास्ते खोल सकती है।

धनु राशि:- यह सप्ताह घर में नौजवानों की वजह से थोड़ी मानसिक परेशानी हो सकती है। कोई नकचढ़ा ग्राहक वरिष्ठ सहकर्मी आपका दिन खराब कर सकता है। शैक्षणिक स्तर पर काम या परियोजना समय पर पूरा नहीं करने की वजह से आप मुश्किल में पड़ सकते हैं।

मकर राशि:- यह सप्ताह अब आप उस मोड़ पर हैं, जहां से वापस होना आसान नहीं होगा। व्यक्तिगत और पेशेवर दोनों ही मोर्चों पर सितारे आपके पक्ष में हैं। कोई खुशखबरी मिल सकती है। स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।

कुम्भ राशि:- इस सप्ताह जीवनसाथी के साथ बहस करना आपकी मनोदशा खराब कर सकता है। सामाजिक स्तर पर आपकी साख खराब होने की आशंका है, थोड़ा सावधान रहें। जो काम आपको सौंपा गया है, उसे आप आसानी से निभा पाएंगे।

मीन राशि:- यह सप्ताह तंदुरुस्ती को लेकर सजगता बढ़ेगी और आप पुरानी काया वापस पाने के लिए जिम या व्यायाम का रुख कर सकते हैं। शैक्षणिक मोर्चे पर कड़ा मुकाबला शुरू होने वाला है।

किसी भी प्रकार की समस्या समाधान के लिए आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया (ज्योतिष विशेषज्ञ) जी से सीधे संपर्क करें = 9131366453

Tags:    

Similar News