बिहार: आरा के धर्मशाला में बम धमाका, बड़ी साजिश नाकाम, 2 गिरफ्तार

बिहार के आरा जिले में आज सुबह एक बड़ी आतंकी साजिश नाकाम हो गई। आरा के हरखेन कुमार धर्मशाला के पास बम धमाका हुआ है।;

Update: 2018-02-15 06:07 GMT

आरा : बिहार के आरा जिले में आज सुबह एक बड़ी आतंकी साजिश नाकाम हो गई। आरा के हरखेन कुमार धर्मशाला के पास बम धमाका हुआ है। गनीमत रहा कि बम लो डेंसिटी का था। बताया जा रहा है इसमें एक आतंकी बुरी तरह से जख्मी हो गया है।

बम ब्लास्ट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना के बाद दो आतंकियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इनमें से एक आतंकी बुरी तरह जख्मी है इसलिए उसे इलाज के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया। उसके पास से पिस्तौल बरामद हुई है।

इस पुरे मामले की जांच की जा रही है। गिरफ्तार आतंकी का नाम जितेंद्र कुमार सिंह बताया जा रहा है। घटनास्थल पर पहुंचे पटना के आई जी नैय्यर हसनैन खान ने बताया कि बम लो डेंसिटी का था इसलिए ज्यादा नुकसान नहीं हुआ।

सूत्रों के अनुसार, आज सुबह 5 बजे के आस पास कोलकाता से 5 संदिग्ध आतंकवादी आरा पहुंचे थे। वहां पहुंचने के बाद वे लोग सीधे धर्मशाला चले गए। उनके कमरे में सामान रखने के दौरान यह ब्लास्ट हो गया है। सूत्रों के मुताबिक ये आतंकी पेशेवर बैंक लुटेरे हैं।

Similar News