बिहार में भीषण हादसा, 6 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत, 18 लोग घायल

समारोह से एक परिवार के कुछ सदस्य दो अलग-अलग ऑटो पर सवार होकर वापस जा रहे थे। इसी दौरान ट्रक ने जोरदर टक्कर मार दी।

Update: 2020-06-15 04:44 GMT

गया : बिहार के गया जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां दर्दनाक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना जिले के आमस इलाके के जीटी रोड की है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक औरंगाबाद जिले से तिलक समारोह से एक परिवार के कुछ सदस्य दो अलग-अलग ऑटो पर सवार होकर वापस जा रहे थे। इसी दौरान ट्रक ने जोरदर टक्कर मार दी।

ट्रक का टक्कर इतना जबरदस्त था कि दोनों ऑटो के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही 6 लोगों की मौत हो गई। घटना क बाद इलाके में अफरा-तफरी बच गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे के बाद कई लोग ऑटो के मलबे के नीचे भी दबे हुए हैं।

 

Tags:    

Similar News