30 वर्षीय विवाहित महिला ने पंखे मे झूल कर दे दी अपनी जान
बिहार में आपसी कलह से तीस वर्षीय महिला ने लगाई फांसी;
रोहतास जिले के डिहरी इलाके के महादेवा में एक 30 वर्षीय विवाहित महिला ने पंखे मे झूल कर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। मृतका का एक डेढ़ साल का मासूम बच्चा भी है। घटना देर रात की है। मृतका के परिजनों ने ससुराल वालों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
बताया जाता है कि रोहतास इलाके के तिलोखर की रहने बाली 30 वर्षीय संध्या देवी की शादी 2015 में दिलीप से हुई थी। वहीँ मायके वालो का आरोप है कि शादी के बाद से ही सब कुछ ठीक नही था। ये लोग प्रातड़ित करते थे। वही अक्सर आपस मे कलह भी होता रहता था। कल देर रात मृतका का पति घर लौटा तो देखा कि कमरे का दरवाजा बंद है। किसी तरह खोल कर देखा तो पाया कि अंदर फांसी के फंदे से संध्या की लाश पड़ी है।
रंजन कुमार की रिपोर्ट