बिहार: अररिया में किशनगंज के राजद जिलाध्यक्ष समेत चार की मौत
अररिया में ट्रक और स्कोर्पियो की टक्कर में चार की मौत;
बिहार के अररिया जिले में ट्रक और स्कॉर्पियो की टक्कर में चार की मौत हो गई. मृतकों में किशनगंज के आरजेडी जिलाध्यक्ष इंतखाब आलम बबलू भी शामिल है. आधार कार्ड से उनकी पहचान हुई है. गाड़ी में आरजेडी के बैनर मिले है. पुलिस मौके पर मौजूद है. घटना की जांच की जा रही है.