शेखपुरा. ललन कुमार: बरबीघा थाना क्षेत्र के कोयरी बीघा के नारायणपुर गांव के छठ घाट पर बैलून फुलाने वाली गैस टंकी में जबर्दस्त विस्फोट होने से एक महिला समेत दो गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी को गंभीरावस्था में ईलाज के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया गया है।
पीड़ितों में 20 वर्षीय युवक राजनीति कुमार और 25 वर्षीया महिला उषा देवी शामिल है। पीड़ित राजनीति कुमार ने कहा कि वह नारायणपुर के छठ घाट पर आज शुक्रवार को सुबह बैलून बेचने गया था।सोचा था थोड़ी बहुत कमाई हो जाएगी।वह बहुत ही गरीब व्यक्ति है। लेकिन बैलून फुलाने के क्रम बैलून फुलाने के लिए जो गैस टंकी था उसमें जबरदस्त विस्फोट हो गया। इसी विस्फोट में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया है।
स्थानीय लोगों की मदद से ईलाज के लिए सदर में भर्ती कराया गया है। वहीं अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती बरबीघा के परसों बीघा निवासी उषा देवी ने कहा कि वह छठ घाट पर जहां बैलून बेचने वाला था वहां वह खड़ी होकर छठ पूजा देख रही थी। इसी बीच जोर की आवाज हुई और भरपूर धुआं उठा इसी दौरान वह गंभीर रूप से जख्मी हो गयी। उसे स्थानीय लोंगों के द्वारा गंभीरावस्था में सदर में ईलाज के लिए भर्ती कराया गया है। इस संबंध में बरबीघा थानाध्यक्ष ने कहा कि उन्हें नारायणपुर गांव के छठ घाट पर सुबह विस्फोट होने की कोई सूचना नहीं है।