आईएएस दीपक कुमार को केंद्र सरकार ने वापस भेजा बिहार, बन सकते है प्रमुख सचिव

Update: 2018-05-17 09:29 GMT
नई दिल्ली: एनएचएआई के चेयरमैन दीपक कुमार का तबादला कर दिया गया है. वरिष्ठ आईएएस अधिकारी दीपक कुमार का बिहार कैडर में तबादला किया गया है. दीपक कुमार को उनके मूल कैडर बिहार भेजा गया है. 

दीपक कुमार 1984 बैच के बिहार के IAS हैं, उनकी वरिष्ठता को देखते हुए दीपक कुमार को बिहार का मुख्य सचिव बनाये जाने के संकेत मिल रहे है. दीपक कुमार केंद्र की मोदी सरकार और बिहार की नीतीश सरकार के चहेते अधिकारी है. बिहार में उनको प्रमुख सचिव बनाया जा सकता है. 

Similar News