बिहार में पहले बेरहमी से किया क़त्ल, फिर जब नहीं भरा मन तो काट ले गये गुप्तांग , सुनकर काँप उठेगा कलेजा

बिहार , पटना , गुप्तांग , बांका , युवक , बिहार की खबर , बांका की खबर;

Update: 2017-12-17 11:33 GMT
रविवार (17 दिसंबर, 2017) को बिहार के बांका में क्षत-विक्षत शव के मिलने से हर कोई हैरान है। यहां एक युवक की बड़ी बेहरमी से हत्या का मामला सामने आया है। युवक को मारने से पहले उसके पूरे शरीर को चाकू से गोदा, फिर चाकू से प्राइवेट पार्ट काट दिया। कातिल का इससे भी मन नहीं भरा तो गला रेत दिया। अभी शव की पहचान नहीं हो सकी है। युवक का कत्ल इतनी बेहरमी से किया गया है कि शव के पास से दूर-दूर तक खून की छीटें फैली हुई थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह घटना बांका के मेहरपुर स्थित स्कूल सेंट जोसफ के पास की है। स्कूल के पीछे नदी के किनारे मिले क्षत-विक्षत शव को पहले गांव के कुछ निवासियों ने देखा जिसकी खबर पास के थाने में दी गई।
इस घटना को लोग प्रेम प्रसंग और पुरानी रंजिश से जोड़कर देख रहे हैं। कातिल ने बड़ी बेहरमी से युवक को तड़पा-तड़पा कर मारा है। कातिल ने पहले युवक के शरीर पर चाकू से हमला किया बाद में उसके प्राइवेट पार्ट को काट दिया। जब कातिल का इससे भी मन नहीं भरा तो उसने युवक की गर्दन काट दी।

हत्यारे ने युवक को कितनी बेहरमी से मारा होगा इसका अंदाजा इसे लगाया जा सकता है कि जहां से शव बरामद किया गया है उससे दूर-दूर तक खून की छीटें फैली हुई थी। फिलहाल पुलिस इस घटना की जांच में जुट गई है। शव को पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया गया है और अज्ञात शव की पहचान की जा रही है।

Similar News