लालू यादव के जेल जाने के बाद पत्नी राबड़ी देवी इस वजह से हैं चिंतित
चारा घोटाला मामले में आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को दोषी ठहराए जाने और उनके जेल जाने से राबड़ी देवी काफी चिंतित हैं। दुखी राबड़ी देवी ने कार्यकर्ताओं से...;
पटना : चारा घोटाला मामले में आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को दोषी ठहराए जाने और उनके जेल जाने से राबड़ी देवी काफी चिंतित हैं। लालू के जेल जाने से दुखी राबड़ी देवी ने कार्यकर्ताओं से शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि 'भगवान के घर देर है अंधेर नहीं, ऊपरवाले ने हमारे साथ कभी भी गलत नहीं किया।'
लालू के जेल जाने के बाद राबड़ी देवी की चिंता बढ़ने लगी हैं। उन्हें लालू की चिंता हो रही है। उन्हें शुगर है। उम्र भी अधिक है। चारा घोटाला मामले में कोर्ट के फैसले आने के अगले दिन रविवार को राबड़ी देवी ने अपना दर्द मीडिया से साझा किया।
लालू की गैरमौजूदगी में रविवार को राबड़ी पटना स्थित अपने आवास पर भावुक नजर आ रही थीं। उन्होंने कहा कि, 'लालू जी की तबियत खराब रहती है। मुझे उनके स्वास्थ्य की ज्यादा चिंता है। उनके दिल का ऑपरेशन हुआ है, ये सभी लोग जानते हैं। वे सुबह शाम दवा खाते हैं।
उन्होंने कहा सेहत के प्रति लालूजी लापरवाह हैं। वे खुद दवा भी नहीं खाते हैं, जेल में किस तरह से दवाएं लेंगे।' उन्हें दवाई देने के लिए कोई न कोई आदमी चाहिए होता है। घर में तो परिवार के लोग और मैं खुद उनका ख्याल रखती थी।
पटना स्थित लालू के आवास में सिर्फ लालू की चर्चा थी। जो भी आता, मायूस भाव-भंगिमा में नजर आता। आंखों में दर्द और चेहरे पर हैरानी। सवाल एक ही कि आगे के लिए क्या आदेश है। राबड़ी ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कार्यकर्ताओं से शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील की।
चारा घोटाला LIVE : लालू यादव दोषी करार, कोर्ट से सीधे जेल जाएंगे, 3 जनवरी को सुनाई जाएगी सजा
एक ही मामले में जगन्नाथ मिश्र को बेल, लालू को जेल, ये क्या है मोदी का खेल?
कैसे गुजरी कैदी नं 3351 लालू की पहली रात बिरसा मुंडा जेल में!
क़ानूनी विशेषज्ञों का दावा, लालू को जमानत मिलना बेहद मुश्किल!