बिहार में छठ की धूम: राबड़ी देवी ऐसे मना रही हैं 'छठ पूजा', तेजस्वी ने शेयर की तस्वीर
बिहार में छठ पर्व की धूम है, इस बार भी राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के घर में 'छठ पर्व' जोर शोर से मनाया जा रहा है। उनकी पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी इस बार छठ पूजा का व्रत रखा है।;
पटना : बिहार में छठ पर्व की धूम है, इस बार भी राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के घर में 'छठ पर्व' जोर शोर से मनाया जा रहा है। उनकी पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी इस बार छठ पूजा का व्रत रखा है।
राबड़ी देवी ने खुद अपने फेसबुक अकाउंट पर व्रत के दौरान की तस्वीरें पोस्ट की हैं। इसके अलावा उनके बेटे और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी अपनी मां का छठ पर्व करते हुए तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट किया है। जिसमें वे पूजा की तैयारियां करती नजर आ रही हैं।
तेजस्वी यादव ने ट्विटर पर अपनी मां की तस्वीरें पोस्ट शेयर करते हुए लिखा 'माता जी छठ माता की तैयारियों में व्यस्त..'
माता जी छठ माता की तैयारियों में व्यस्त.. pic.twitter.com/Mxv6eXIZx1
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) October 25, 2017
राबड़ी देवी ऐसे मना रही हैं छठ का व्रत...
छठ पर्व के दिन पर लालू की पूरी फैमिली इकठ्ठा होती है। हर साल की तरह इस बार भी उनकी सातों बेटियां, दामाद तथा नाती-नातिन सहित सभी रिलेटिव छठ पूजा के लिए उनके घर आए हुए हैं।
चार दिनों तक चलने वाली छठ महापर्व के दौरान राबड़ी देवी चार दिनों तक ये व्रत अपने बेटे और पति की रक्षा के लिए रख रही हैं। व्रत के समय राबड़ी अपने हाथों से सारा काम कर रही हैं। नहाय-खाय से लेकर सुबह के अर्घ्य तक वे पूरी निष्ठा के साथ इस व्रत का पालन कर रही हैं। सुबह से ही वे नहा - धोकर तैयार हो गईं। इसके बाद पूजा के लिए प्रसाद तैयार किया। फिर बुधवार शाम को खरना किया। सबको खरना का प्रसाद भी खिलाया।