जेल में बंद लालू यादव की तबियत बिगड़ी, रांची हॉस्पिटल में भर्ती

तबियत बिगड़ जाने के बाद रांची के आरआईएमएस अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। लालू यादव के बेटे तेजस्‍वी यादव भी उनके साथ हैं।

Update: 2018-03-17 10:18 GMT
File Photo
नई दिल्ली : जेल में बंद बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की तबीयत बिगड़ गयी है। तबियत बिगड़ जाने के बाद रांची के आरआईएमएस अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। लालू यादव के बेटे तेजस्‍वी यादव भी उनके साथ हैं।

डॉक्टर उनके स्वास्थ्य की जांच कर रहे हैं। इससे पहले चारा घोटाले के चौथे मामले में आज फैसला आने वाला था जिसे टाल दिया गया है। केस की अगली सुनवाई सोमवार को तय है।

बता दें, यह मामला दुमका कोषागार से अवैध निकासी से जुड़ा है। दुमका कोषागार से करीब 3.76 करोड़ रुपये की अवैध निकासी को लेकर सीबीआई ने 1996 में एफआईआर दर्ज की थी। राशि की निकासी 1995 से 1996 के बीच हुई थी। मामले की जांच के बाद सीबीआई ने 11 अप्रैल 1996 को रिपोर्ट दर्ज की थी। चारा घोटाले में लालू प्रसाद के खिलाफ पांच मुकदमे सीबीआई ने दर्ज किए है। 

Similar News