सरेआम लड़कियों को छेड़ रहे मनचलों को गांव वालों ने कपड़े उतरवाकर ऐसे सिखाया सबक

इन मनचलों को सरेआम लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करना बहुत महंगा पड़ गया। गांव वालों ने जब सरेआम लड़कियों को छेड़ रहे मनचलों को देखा तो उसके कपड़े उतरवाकर...;

Update: 2017-12-19 09:01 GMT

नालंदा : बिहार के नालंदा जिले में मनचलों को सरेआम लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करना बहुत महंगा पड़ गया। गांव वालों ने जब सरेआम लड़कियों को छेड़ रहे मनचलों को देखा तो पहले मनचलों की जमकर धुनाई की फिर कपड़े उतरवाकर अच्छा सबक सिखाया।

दरअसल बिहार के नालंदा जिले में दो मनचले सिलाव गांधी उच्च विद्यालय के छात्राओं के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे। तभी छात्राओं के शोर मचाने पर गांव वालों ने दोनों मनचलों को पकड़ लिया और दोनों मनचलों की जमकर धुनाई की।

इतना ही नहीं, गांव वालों ने दोनों मनचलों के शरीर से कपड़े उतरवाकर उनके पीठ और सीने पर लड़की को छेड़ने का मुहर लगा दिया। दोनों के पीठ और सीने पर बड़े अक्षरो में लिख दिया कि मैं लड़की के साथ छेड़खानी करता हूं। फिर गांव वालों ने दोनों के चेहरे पर कालिख लगाकर गांव के पूरे बाजार में घुमाया।

गौरतलब है आए दिन छेड़छाड़ के मामले की शिकायत गांव वालों को मिलती रहती थी। लेकिन इस मामले में गांव वालों ने इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी और खुद ही मनचलों को सजा देने की ठान ली। इस बार ग्रामीणों ने मनचलों को ऐसा सबक सिखाया की उसे जिंदगी भर याद रहेगा। इससे दूसरे मनचलों को भी सबक मिलेगी।

Similar News