जाट आरक्षण पर रणदीप हुड्डा बोले, इब पूरे देश नै सुन ली - बावले होने की जरूरत ना है

Update: 2016-02-21 12:27 GMT



मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने भी जाट आरक्षण को लेकर बयान दिया है। रणदीप हुडडा ने टि्वटर के जरिए इन खबरों पर अपनी प्रतिक्रिया जताई है। रणदीप खुद भी रोहतक शहर से ही हैं और उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए ठेठ हरियाणवी भाषा में लोगों से विनती की है कि वो शांति बनाए रखें।

टि्वटर पर रणदीप ने लिखा , राम राम गाम आलों। इब पूरे देश नै सुन ली। बस बंद करो तोड फोड। इब बातचीत तै शांती तै आगे बढो अर अपणी मांग रक्खो। बावले होने की जरूरत ना है। हनुमान आली ना करो। बातचीत से हल निकलेगा। मुददा राजनैतिक ना बनने दो। शांती रखो। अपने ही घर में आग ना लगाओ।







रणदीप ने सलाह दी है कि प्रदर्शनकारियों को बातचीत से हल निकालने की कोशिश करनी चाहिए। उन्हें अपनी मांगें शांतिपूर्ण तरीके से सामने रखनी चाहिए। गौर हो कि हरियाणा में जाट आन्दोलन का सबसे अधिक नुकसान रोहतक में हुआ है।

आपको बता दें हरियाणा में जाट आंदोलन का स्वरूप काफी हिंसक हो गया है। फिलहाल 6 शहरों में कर्फ्यू लगा है। अबतक हिंसक आंदोलन में 10 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि सैकड़ों लोग घायल हुए हैं।

Similar News