'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' की 'पलक' को 14 दिन की न्यायिक हिरासत

Update: 2016-01-13 10:08 GMT


मुंबई : कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में 'पलक' का किरदार निभाने वाले एक्‍टर कीकू शारदा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कॉमेडियन कीकू ने कॉमेडी शो में डेरा सच्‍चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह का मजाक उड़ाया था। इसके बाद उसपर धार्मिक भावनाओं को भड़काने का केस दर्ज हुआ था। पुलिस ने पलक को मुंबई के गोरेगांव से गिरफ्तार किया।

कैथल की एक स्‍थानीय अदालत में पेश किए जाने के बाद हास्य कलाकार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।




किकू शारदा से नाराज बाबा के भक्तों ने उनके खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का केस दर्ज कराया था। किकू शारदा को गिरफ्तार करने हरियाणा पुलिस के एक अधिकारी 4 जवानों के साथ मुंबई गए थे। किकू को आज ही सुबह दिल्ली लाया गया।

पूरे विवाद पर कीकू ने कहा है कि उनका किसी की भी भावना को आहत करने का कतई कोई इरादा नहीं था। वह एक कलाकार हैं और उनका काम लोगों को हंसाना और मनोरंजन करना है। उन्हें जो स्क्रिप्ट दी जाती है जिसके आधार पर वह काम करते हैं। इसलिए उन्हें निशाना बनाना गलत है। कीकू ने अपने कार्यक्रम से लोगों की भावनाएं आहत होने को लेकर माफी भी मांगी है।


Similar News