Happy Birthday Alia Bhatt
मुंबई : बॉलीवुड की यंग और सबसे खूबसूरत अभिनेत्री अलिया भट्ट आज अपना 23वां जन्मदिन मना रहीं हैं। आलिया भट्ट बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर महेश भट्ट और सोनी राजदान की बेटी हैं। आलिया ने बतौर एक्ट्रेस 'स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर' से बॉलीवुड में कदम रखा। आलिया का जन्म 15 मार्च 1993 को मुंबई में हुआ। आलिया की बड़ी बहन पूजा भट्ट, महेश भट्ट की बड़ी बेटी हैं लेकिन पूजा की मां सोनी राजदान नहीं किरण भटट् हैं।
आलिया ने पिछले 3 से 4 सालों में बॉलीवुड को कई अच्छी फिल्में दी हैं। उनकी फिल्में जैसे की ‘हाईवे’, ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ और ‘2 स्टेट्स’ ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया और अब आलिया की एक और फिल्म ‘कपूर एंड संस’ जल्द ही रिलीज़ होने वाली है जिसमें वो सिद्धार्थ मल्होत्रा और फ़वाद खान के साथ नज़र आने वाली हैं।
अभिनेत्री अलिया भट्ट के जन्मदिन पर हम आपको बताने जा रहे हैं उनकी जिंदगी से जुडी 10 बातें :
1. ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ आलिया की पहली फिल्म नहीं थी। साल 1999 में रिलीज हुई फिल्म संघर्ष में उन्होंने प्रिटी जिंटा के बचपन का किरदार निभाया था। उस वक्त वो सिर्फ 6 साल की थीं।
2. आलिया ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जमनाबाई नर्सरी स्कूल (मुंबई) से की थी। आलिया स्कूल में एक एवरेज स्टूडेंट थी, लेकिन दूसरी एक्टिविटीज में वो हमेशा आगे रहती थीं। फिर चाहे वो डांसिंग हो या फिर सिंगिंग।
3. आलिया मसाबा गुप्ता की करीब दोस्त हैं और उनकी गर्ल गैंग का नाम ‘स्पाइस गर्ल’ हैं। आलिया को पार्टी करना और दोस्तों के साथ बाहर जाना बेहद पसंद है।
4. एक्टिंग के साथ-साथ सिंगिंग में हाथ आजमा चुकीं आलिया को म्यूजिक डायरेक्टर ए.आर. रहमान ने वर्ल्ड फेमस म्यूजिक स्कूल में ट्रेनिंग का ऑफर दिया था।
5. एक्टर इमरान हाशमी और डायटरेक्टर मोहित सूरी उनके फर्स्ट कजिन हैं।
6. आलिया की मां आधी कश्मीरी और आधी जर्मन हैं। जबकि उनके पिता महेश भट्ट गुजरात से बिलॉन्ग करते हैं। पूजा भट्ट और राहुल भट्ट उनके सौतेले भाई-बहन हैं।
7. आलिया अपने मां के ज्यादा करीब हैं। वो अपने पिता के करीब तब आईं जब उनका बॉलीवुड करियर शुरू हुआ।
8. आलिया को फ्रेंच फ्राइज़ बेहद पसंद है और वो इन्हें दिन के किसी भी समय खा सकती हैं। आलिया को ग्रीन टी के साथ मूंगफली खाना अच्छा लगता है। मूंगदाल का हलवा उनका फेवरेट हैं।
9. आलिया लव कम अरेंज मैरिज करना चाहती हैं।
10. आलिया का सक्सेस मंत्र है ‘काम, काम और काम’।