प्रियंका चोपड़ा ने चिकन खाने में जिम्मी फेलन को पछाड़ा, देखिए ये VIDEO

Update: 2016-03-07 10:12 GMT

प्रियंका चोपड़ा

नई दिल्ली : बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड में भी छाई हुई है। अभी हाल ही में प्रियंका ने ऑस्कर अवार्ड कि सेरेमनी में भी अपना खूबसूरती का जलवा बिखेरा था।

अब इसके बाद प्रियंका की चर्चा हो रही है अमेरिका के लोकप्रिय टॉक शो 'द टुनाइट शो स्टारिंग जिमी फैलन' की वजह से जिसमे की बॉलीवुड की इस खूबसूरत अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को जिमी फैलन के साथ में काफी मजा आया।

दरअसल, जिम्मी फेलन ने अपने शो 'द टुनाइट शो' में आमंत्रित कर चिकन खाने की चुनौती दे डाली। प्रियंका ने चुनौती मंजूर की और चिकन खाने के मामले में जिम्मी फेलन को मात भी दे डाली। जिम्मी को इसकी बिलकुल भी उम्मीद नहीं थी। गौर हो कि प्रियंका एक पंजाबी लड़की है और चिकन उनका पसंदीदा भोजन बताया जाता है।

आपको बता दें प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिका के टेलीविजन शो क्वांटिको में अपना दमदार अभिनय करके अपनी लोकप्रियता के सफलतम झंडे गाढ़ दिए है तो वही इसके बाद प्रियंका हॉलीवुड कि फिल्म 'बेवॉच' के लिए भी काफी सुर्खियों में आई।

आप भी देखें VIDEO :
Full View

Similar News