..इसलिए अपने आप को दुनिया का सबसे अच्छा ब्वॉयफ्रेंड मानते हैं रणवीर सिंह

Update: 2015-12-11 16:01 GMT



मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अपने आप को दुनिया का सबसे अच्छा ब्वॉयफ्रेंड मानते हैं। रणवीर कपूर और दीपिका पादुकोण के बीच इन दिनों डेटिंग की खबरे जोरों पर हैं। रणवीर खुद को दुनिया का सबसे अच्छा और अछ्वुत बॉयफ्रेंड मानते हैं। रणवीर और दीपिका की जोड़ी पहली बार निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली की फि़ल्म ‘गोलियों की रासलीला रामलीला’ में दिखी थी। उसकी शूटिंग के दौरान दोनों कलाकार बेहद नकादीक आ गए थे।

रणवीर और दीपिका की जोड़ी वाली फिल्म बाजीराव-मस्तानी प्रदर्शित होने जा रही है । रणवीर ने कहा,‘‘ मैं अपनी जिंदगी से खुश हूं और जिनके साथ हूं उनके लिए मैं खास हूं क्योंकि मैं जानता हूं कि मैं दुनिया का सबसे अच्छा बॉयफ्रेंड हूं।’’ रणवीर मानते हैं कि असल जिंदगी में वे रिश्तों को लेकर प्रतिबद्ध है।



‘बाजीराव मस्तानी’ को अपने करियर की सबसे महत्वपूर्ण फिल्म मानते हुए रणवीर सिंह ने कहा संजय (भंसाली) ने इस फि़ल्म को जितना समय दिया है, उतने में तो बॉलीवुड में औसतन तीन फि़ल्में बन जाती हैं और जितनी मेहनत इसमें लगी है उसमें शायद 10 फि़ल्में बन जातीं। यह फिल्म 18 दिसंबर को प्रदर्शित होगी।

Similar News