मुंबई : 'बाजीराव मस्तानी' फिल्म आज रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म का पुणे में BJP ने विरोध किया है। 'बाजीराव मस्तानी' का सिटी प्राइड थियेटर में सुबह 8 बजे के शो पर रोक लगा दी गई है। समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार प्राइड थियेटर ने शुक्रवार के तीन शो रद्द कर दिए हैं। BJP सांसद अनिल शिरोले ने बोला है कि कोई भी फिल्म इतिहास के साथ छेड़छाड़ नही कर सकती है यह बिलकुल भी सही नही है। फिल्मकारों को ऐतिहासिक विषयों पर फिल्म बनाने से पहले इतिहास को समझ लेना चाहिए।
BJP Yuva Morcha protest against the release of film 'Bajirao Mastani' in Pune (Maharashtra) pic.twitter.com/w1UhktzxQ2
— ANI (@ANI_news) December 18, 2015इससे पहले गुरुवार को पुणे शहर के मल्टिप्लेक्स और सिंगल स्क्रीन थिअटर मालिकों ने BJP और उसके यूथ विंग की धमकी के बाद 'बाजीराव मस्तानी' फिल्म की रिलीस के लिए पुलिस से सुरक्षा मांगी थी। BJP और उसके यूथ विंग का आरोप है कि इस फिल्म में पेशवा की छवि को 'तोड़ मरोड़कर' पेश किया गया है और इसे लेकर वह फिल्म का विरोध करेंगे।
'बाजीराव मस्तानी' फिल्म से नासिक के दुबेरे गांव में रह रहे पेशवा के वंशज खुश नहीं हैं। बाजीराव, बालाजी विश्वनाथ और राधाबाई के बेटे थे। दुबेरे में राधाबाई का पैतृक महल (वाडा) है। बाजीराव के वंशज प्रो. चंद्रशेखर बर्वे का कहना है कि फिल्म में जिस तरह बाजीराव को दिखाया गया है, उससे परिवार और दुबेरे गांव के लोग दुखी और नाराज हैं।
प्रो. बर्वे के मुताबिक, प्रोड्यूसर-डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने बाजीराव पेशवा पर फिल्म बनाने को कहा था तो हमें बहुत खुशी हुई थी। लेकिन जब हमने फिल्म के प्रोमो और गाने देखे तो निराशा हुई।