रणवीर सिंह ने माना, 12 साल की उम्र में पहली बार किया था 'कंडोम' का इस्तेमाल

Update: 2015-12-30 09:59 GMT



मुंबई : बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह हमेशा अपने बेबांकी के लिए जाने जाते हैं लेकिन हाल ही में उन्होंने अपने बचपन से जुड़ा एक ऐसा खुलासा किया है जो बेहद ही चौंकाने वाला है।

दरअसल, एक अंग्रेजी मैगजीन को दिए इंटरव्यू में रणवीर सिंह ने खुलासा किया है कि वे जब 12 साल के थे, तब पहली बार उन्होंने कंडोम का इस्तेमाल किया था। बता दें कि रणवीर ने हाल ही में एक कंडोम कंपनी के लिए ऐड किया है।

कंडोम कंपनी का ऐड क्यों चुना :--

इंटरव्यू के दौरान जब उनसे पूछा गया कि जहां मेनस्ट्रीम सिनेमा का कोई भी एक्टर कंडोम का ऐडन हीं करना चाहता है वहीं उन्होंने ऐसा करने का फैसला कैसे लिया? और उन्होंने इसी कंपनी को क्यों चुना? इस सवाल का जवाब देते हुए रणवीर ने कहा कि उन्होंने इस कंपनी का ऐड इसलिए भी किया, क्योंकि 12 साल की उम्र में जब उन्होंने पहली बार कंडोम यूज किया था तो वह इसी कंपनी का था। रणवीर के अनुसार यह एड उन्होंने लिखा भी था।

अब तक कई रिलेशनशिप से गुजरे हैं : --
एक्टर रणवीर ने बताया कि 26 साल की उम्र तक कई बार रिलेशनशिप से गुजरे हैं। लेकिन अब उनकी सोच में बदलाव आया है। रणवीर के अनुसार वह अब पूरी तर बदल चुके हैं और जिन्दगी में आगे बढ़ रहे हैं

Similar News