VIDEO : 'बाजीराव मस्तानी' रिलीज़ होते ही दीपिका ने काट दी रणवीर की मूंछें

Update: 2015-12-19 08:50 GMT



मुंबई : पिछले काफी वक्त से अपनी मूंछों को ताव देने वाले रणवीर सिंह अब बिन मूंछों वाले हो गए हैं। दरअसल, शुक्रवार को जैसी ही उनकी फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' रिलीज हुई, वैसे ही उनकी कथित गर्लफ्रेंड और को-स्टार दीपिका पादुकोण ने उनकी मूंछें काट दी। इसका वीडियो ट्विटर पर शेयर करते हुए रणवीर ने लिखा, "This just happened !!!!"


देखें, वीडियो :
Full View

इस वीडियो के साथ ही रणवीर ने एक अन्य फोटो दीपिका के साथ शेयर की है। फोटो में रणवीर हल्की दाढ़ी में नजर आ रहे हैं। कैप्शन में लिखा है, "Pehchaan Kaun ?!?!"

बता दें, 18 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की मूवी 'बाजीराव मस्तानी' में रणवीर मराठा योद्धा बाजीराव, तो दीपिका उनकी मस्तानी बनी हैं।


Similar News