PHOTOS : TV एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने को-एक्टर विवेक दहिया से कर ली सगाई

Update: 2016-01-17 13:40 GMT


मुंबई : खबर है कि पॉपुलर टीवी शो 'ये है मोहब्बतें' की इशिता भल्ला उर्फ दिव्यांका त्रिपाठी ने सगाई कर ली है और उन्होंने अपने जीवनसाथी के रूप में किसी और को नहीं, बल्कि इसी शो में एसीपी अभिषेक का किरदार निभाने वाले अपने को-स्टार विवेक दहिया को चुना है।



दिव्यंका त्रिपाठी और ‘महाराणा प्रताप’ फेम शरद मल्होत्रा का ब्रेकअप 2015 की शुरुआत में हुआ। दोनों करीब 7 साल से डेट कर रहे थे। शरद और दिव्यंका का अफेयर सीरियल ‘बनूं मैं तेरी दुल्हन’ के सेट पर शुरू हुआ था। शरद मल्होत्रा और दिव्यांका का पिछले साल ब्रेकअप हो गया था। तब से ही को-एक्टर विवेक के साथ दिव्यांका के अफेयर की चर्चा पिछले काफी समय से थी।



दिव्यांका और विवेक अपनी सगाई से बेहद खुश हैं। एक दूसरे को अच्छे से जानने के बाद दोनों ने सगाई का फैसला किया है। शादी के बंधन में ये कब बंधेंगे उसकी तारीख फिलहाल तय नहीं हैं, लेकिन इन दोनों का यही कहना है कि उनके परिवार वाले ही तय करेंगे कि शादी कब और कहां होगी। हो सकता है इसी साल दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे।


Similar News