प्रिंस नरूला बने बिग बॉस 9 के विजेता, इनाम में मिले 35 लाख

Update: 2016-01-24 07:24 GMT




मुंबई : रिऐलिटी शो बिग बॉस के सीजन 9 की ट्रोफी प्रिंस नरूला ने जीत ली है। 'डबल ट्रबल' थीम वाले इस सीजन के ग्रैंड फिनाले में प्रिंस ने बाकी तीन फाइनलिस्ट ऋषभ सिन्हा, मंदना करीमी और रोशेल को पीछे छोड़ते हुए बिग बॉस 9 के विनर का खिताब हासिल किया।

प्रिंस को इनाम के तौर पर 35 लाख रूपए और ट्राफी मिले। उन्होंने विजेता बनने के बाद अपने प्रशंसकों का शुक्रिया अदा किया। आपको बता दें रिऐलिटी शो जीतने की कड़ी में प्रिंस की तीसरी जीत है। प्रिंस इससे पहले दो और रिऐलिटी शो रोडीज और स्पिल्ट्सविला के विनर बन चुके हैं।



प्रिंस को सबसे ज्यादा 35,18,909 वोट हासिल हुए, वहीं पहले रनर अप के तौर पर ऋषभ सिन्हा को 34,01,889 वोट मिले। फिल्म 'क्या कूल हैं हम 3' की हीरोइन मंदना करीमी को दर्शकों के 32,67008 वोट मिले और मिस इंडिया रह चुकीं रोशेल राव को दर्शकों ने 27,56,708 वोट दिए।




बिग बॉस में दिलफेंक टाइप की रही प्रिंस की छवि
'बिग बॉस' के घर में प्रिंस की छवि दिलफेंक टाइप के शख्स की रही।
- एंट्री के दौरान जब सलमान ने उनसे पूछा था कि वे किसे अपनी प्रिंसेस के रूप में देखते हैं तो उन्होंने दिगंगना का नाम लिया था।
- कुछ दिनों बाद उन्हें रिमी सेन से फ्लर्ट करते देखा गया।
- रिमी के बाद उनका दिल आया युविका चौधरी पर, जिन्हें उन्होंने दिल के आकार का पराठा देकर प्रपोज भी किया था।
- युविका के इविक्ट होने के बाद जब नोरा फतेही ने घर में एंट्री ली तो प्रिंस के साथ उनकी नजदीकियां चर्चा में रहीं।
- दोनों के लिए 'बिग बॉस' ने एक डेट भी अरेंज की थी। इस दौरान उन्हें पूल के पास kiss करते देखा गया था।
- नोरा के इविक्शन के साथ प्रिंस का यह लव ड्रामा भी एंड हो गया।



बिग बॉस जीतने के बाद बेहद खुश प्रिंस ने कहा, 'अब मैं रिऐलिटी शो का किंग बन चुका हूं।' प्रिंस के मुताबिक, 'वह यह शो इसलिए जीते, क्योंकि उन्होंने दूसरे प्रतिभागियों की तरह दिमाग से नहीं, बल्कि दिल से गेम खेला।'



बिग बॉग सीजन-9 के फिनाले पर कट्रीना कैफ और आदित्य रॉय कपूर समेत टेलीविजन जगत के कई कलाकार मौजूद रहे। कट्रीना और आदित्य अपनी फिल्म 'फितूर' के प्रमोशन के लिए बिग बॉस के घर आए थे। उनकी यह फिल्म 12 फरवरी को रिलीज हो रही है।

Similar News