Confirmed : दीपिका-रणवीर की इस महीने होगी शादी, सोशल मीडिया शेयर किया शादी का कार्ड

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपना कार्ड शेयर किया है।

Update: 2018-10-21 10:55 GMT

मुंबई : बॉलीवुड की सबसे हिट जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह काफी समय से अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं शादी की डेट से लेकर आने वाले गेस्ट तक की सूची तक सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है, लेकिन अब खबर पक्की है कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इसी साल नवंबर में शादी करेंगे। 


दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपना कार्ड शेयर किया है। इसमें लिखा है कि आपने हमें इतने सालों में खूब प्यार दिया। अब हमारे आने वाले प्यार और दोस्ती के रिश्ते को भी प्यार दीजिए। आप सब 14-15 नवंबर को होने वाली हमारी शादी में आमंत्रित हैं।



इससे पहले भी दीपिका और रणवीर ने अपनी शादी को लेकर कभी खुलकर बात नहीं की है। लेकिन सोशल मीडिया पर वो अक्सर एक दूसरे के लिए अपना प्यार जाहिर करते रहते हैं।रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की ऑन स्क्रीन केमेस्ट्री को दर्शक बहुत पसंद करते है। कुछ दिनों पहले इनकी सगाई को लेकर खबर आई थी कि दीपिका के बर्थडे पर रणवीर सिंह की मॉम ने उन्हें डायमंड रिंग और साड़ी तोहफे में दी है। लेकिन सगाई की बात पर दीपिका और रणवीर ने कभी कोई रिएक्शन नहीं दिया।

Similar News