Sui Dhaaga Trailer : वरुण-अनुष्का की फिल्म सुई-धागा का ट्रेलर रिलीज, दिल को छू जाएगी कहानी!

ट्रेलर में वरुण धवन और अनुष्का शर्मा का देसी अवतार नजर आ रहा है।

Update: 2018-08-13 08:19 GMT

मुंबई : मेक इन इंडिया थीम पर बनी फिल्म 'सुई धागा' मेक इन इंडिया का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में वरुण धवन और अनुष्का शर्मा का देसी अवतार नजर आ रहा है। ये फिल्म गांधी जयंती (दो अक्टूबर) के मौके पर 28 सितंबर को रिलीज हो रही है। 

इस फिल्म का डायरेक्शन निर्देशक शरत कटारिया कर रहे हैं। फिल्म पति पत्नी की कहानी है, जो खुद का बिजनेस शुरू करते हैं। सुई-धागा में वरुण धवन और अनुष्का शर्मा पति पत्नी के रोल में हैं। फिल्म की कहानी ममता (अनुष्का शर्मा) और मौजी (वरुण धवन) की है। मौजी छोटी-मोटी नौकरी करता है और मालिक से बेइज्जती सहता है।

वहीं, ममता हाउसवाइफ है। ममता पति की बेज्जती से काफी परेशान है और उसे नौकरी छोड़कर खुद का काम करने की सलाह देती है। मौजी नौकरी छोड़ देता है और सिलाई का बिजनेस खोल लेता है। 


यशराज बैनल तले बन रही फिल्म के निर्माता मनीष शर्मा हैं। 'सुई धागा (Sui Dhaaga)' की पटकथा भी मनीष शर्मा ने ही लिखी है। इसमें ममता उसकी मदद करती है। 'दम लगा के हइशा' के निर्देशक शरत कटारिया ने इसे निर्देशित किया है। यह फिल्म 28 सितम्बर को रिलीज होगी।

Full View

Similar News