कबीर सिंह की धमाकेदार कमाई, शाहिद कपूर ने तोड़ा अपनी ही फिल्म का रिकॉर्ड

दर्शकों को सनकी डॉक्‍टर और सिरफ‍िरे आशिक के किरदार में शाहिद कपूर पसंद आए तो मासूम सी लड़की कियारा का अंदाज उनके दिल को छू गया।

Update: 2019-06-22 06:43 GMT

मुंबई : बॉलीवुड के सुपरस्टार एक्टर्स माने जाने वाले शाहिद कपूर आज भी फिल्मों को देखने वालों की कमी नहीं है। साउथ की फ‍िल्‍म अर्जुन रेड्डी की हिंदी रीमेक कबीर स‍िंह सिनेमाघरों में पहुंची तो दर्शकों ने उस पर खूब प्‍यार लुटाया। दर्शकों को सनकी डॉक्‍टर और सिरफ‍िरे आशिक के किरदार में शाहिद कपूर पसंद आए तो मासूम सी लड़की कियारा का अंदाज उनके दिल को छू गया। फ‍िल्‍म में कियारा के डायलॉग कम हैं।

फ‍िर भी अपनी अदा और अंदाज से उन्‍होंने रोल बखूब निभाया है। क्र‍िटिक्‍स के साथ साथ दर्शकों को भी यह फ‍िल्‍म पसंद आ रही है। बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया है। इस फ‍िल्‍म से शाहिद ने साबित कर दिया कि के इस किरदार को उनसे बेहतर कोई नहीं कर सकता है।

पहले द‍िन फ‍िल्‍म को भरपूर दशर्क मिले और फ‍िल्‍म ने रिकॉर्ड कमाई कर डाली। हर तरफ से इस फ‍िल्‍म को तारीफ मिल रही है, ऐसे में उम्‍मीद थी कि यह फ‍िल्‍म पहले द‍िन अच्‍छी कमाई करेगी। फ‍िल्‍म बिजनेस के जानकारों पहले द‍िन 15 करोड़ तक की कमाई का अनुमान लगा रहे थे। और अब जब फाइनल फ‍िगर आ गए हैं तो साफ हो गया है कि फ‍िल्‍म ने पहले द‍िन 20.21 करोड़ की कमाई की है।



Tags:    

Similar News