मुंबई पुलिस ने एक्ट्रेस कंगना रनौत को भेजा समन, जानिए- पूरा मामला

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत एक और नए विवाद में फंसती नजर आ रही हैं।

Update: 2018-08-19 13:37 GMT

मुंबई : पिछले कई वक्त से विवादों में रहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत एक और नए विवाद में फंसती नजर आ रही हैं।
 

हाल में कंगना को मुंबई के खार पुलिस स्टेशन से समन मिला है। दरअसल, एक प्रॉपर्टी डीलर ने कंगना और उनकी बहन रंगोली साथ ही उनके स्टाफ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। रिपोर्ट्स की मानें तो कंगना ने मुंबई के पाली हिल में एक बंगला खरीदा था। इस बंगले के लिए प्रॉपर्टी डीलर को दी जाने वाली कमीशन का पेमेंट बकाया है।

कंगना ने दी ये सफाई...

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंगना ने दावा किया है कि उनकी फाइनेंस टीम ने एक फीसदी कमीशन जो कि तकरीबन 20 लाख रुपये के आसपास है का भुगतान कर दिया है। कंगना का आरोप है कि प्रॉपर्टी डीलर अब 2 फीसदी कमीशन मांग रहा है, जो कि जायज नहीं है। खबरों के मुताबिक इस साल जुलाई के अंत में प्रॉपर्टी डीलर प्रकाश रोहिरा ने खार पुलिस स्टेशन में कंगना के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करवाई थी। इसी मामले में अब पुलिस ने कंगना और उनकी बहन को समन जारी किया है। पुलिस में दी गई अपनी तहरीर में प्रकाश ने कहा है कि कंगना की प्रॉपर्टी की डील में वही ब्रोकर थे और कंगना ने बंगला खरीदने के बाद उनका पूरा कमीशन नहीं दिया है। 

बता दें कि हाल ही में कंगना रनौत सद्गुरू जग्गी वासुदेव के साथ हुई एक बातचीत के चलते चर्चाओं में आ गई थी। इससे पहले कंगना कभी महिलाओं को लेकर अपनी बेबाक राय तो कभी ऋतिक रोशन के साथ अपनी रिलेशनशिप को लेकर विवादों में रही है। अगर कंगना के करियर की बात करे तो वो जल्द ही अपकमिंग फिल्म 'मणिकर्णिका-द क्वीन ऑफ झांसी'के प्रमोशन में मशगूल है। फिल्म में कंगना झांसी की रानी के किरदार में नजर आएंगी। इसके अलावा वो राजकुमार राव के साथ फिल्म मेंटल है क्या में दिखेंगी।

Similar News